सिडनी में दूसरी पारी में बुरी तरह लड़खड़ाई टीम इंडिया, 4 विकेट गिरे

डिजिटल डेस्क : सिडनी में दूसरी पारी में बुरी तरह लड़खड़ाई टीम इंडिया, 4 विकेट गिरे। सिडनी में चल रहे पांचवे टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग में कमाल दिखाने के बाद टीम इंडिया दूसरी पारी की बल्लेबाजी के दौरान बुरी तरह लड़खड़ा गई।

भारत के 4 विकेट 78 रनों के स्कोर पर गिर चुके हैं। चौथा विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा। शुभमन गिल 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने अपनी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया।

सिडनी की दूसरी पारी में नहीं चल सके विराट कोहली…

सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई पहली पारी की समाप्ति के बाद बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम के लिए आगे का सत्र अच्छा नहीं रहा। विराट कोहली एक बार फिर फेल रहे हैं। वह छह रन बनाकर एकबार फिर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। एकबार फिर कोहली ऑफस्टंप के बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए। उनका कैच स्लिप में स्मिथ ने लपका।

इससे पहले भारत को 42 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल 13 रन बनाकर आउट हुए। फिर 47 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने केएल राहुल के बाद यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। भारत ने पांच रन के अंतराल पर दो विकेट गंवाए।

फिर जल्दी आउट हुए शुभमन गिल।
फिर जल्दी आउट हुए शुभमन गिल।

Also Read : आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 181 के स्कोर पर ढेर

सिडनी की दूसरी पारी में टीम इंडिया की बढ़त 100 के पार, स्कोर हुआ 4 विकेट पर 110

समाचार लिखे जाने तक भारत ने चार विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल पंत 18 गेंद में 34 रन और जडेजा आठ गेंद में दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत ने वेबस्टर के 18वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

टीम इंडिया की बढ़त 100 रन के पार जा चुकी हैं। भारत का शीर्षक्रम फिर फेल रहा। इससे पहले यशस्वी 22 रन, केएल राहुल 13 रन और विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए।

सिडनी टेस्ट
सिडनी टेस्ट के पहले दिन का दृश्य

इससे पहले आस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 181 के स्कोर पर हुई ढेर…

सिडनी में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को लंच के बाद वाले सेशन  में पहली पारी में कुल 181 रनों के योगदान पर आस्ट्रेलिया की पूरी टीम ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। टीम इंडिया 4 रन की बढ़त लेने में सफल रही है।

सिडनी में पांचवा टेस्ट मैच।
सिडनी में पांचवा टेस्ट मैच।

इस पारी में भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा रहे। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट हासिल किए। शनिवार को नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। नीतीश रेड्डी नेऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे।

इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया।गेंदबाजी में सिराज का कहर भी देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके।

Ara Murder Case: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में मुख्य...

Ara Murder Case: भोजपुर जिले में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के...

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...