Motihari Police ने शुरू की ‘सुरक्षित सफर सुविधा’, छठ के दौरान बाहर से आने वाले लोगों को ‘मार्गरक्षी वाहन…’

पूर्वी चंपारण: छठ पर्व के दौरान बिहार के बाहर से भारी संख्या में लोग घर लौट रहे हैं। बाहर से बिहार आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पूर्वी चंपारण की मोतिहारी पुलिस ने लोगों को सुरक्षित घर पहुंचने के लिए सुरक्षित सफर सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा के तहत पुलिस ने मोतिहारी रेलवे स्टेशन से शहरी क्षेत्र में लोगों को देर रात सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए वाहन सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के तहत तीन बस और कई छोटी गाड़ियों की सेवा ली जा रही है।

मामले में पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि छठ के समय बाहर से आने वाले लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सुरक्षित सफर सुविधा की शुरुआत की गई है। इस सुविधा के तहत मार्गरक्षी वाहन रेलवे स्टेशन से रात के नौ बजे से एक बजे तक और सुबह के पांच बजे से आठ बजे तक लोगों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षित पहुंचाएगी। एसपी ने कहा कि यह सुविधा छठ पर्व के मद्देनजर की गई है ताकि बाहर से आने वाले लोगों को उनके गंतव्य तक जाने में कोई परेशानी न हो।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Jan Suraj ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची, ये लोग करेंगे चुनाव प्रचार

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Motihari Police Motihari Police Motihari Police

Motihari Police

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...