Hello, आपकी यात्रा सुरक्षित है न? बिहार पुलिस ने शुरू की ‘सुरक्षित सफर सुविधा’

पटना: बिहार में महिलाओं को सुरक्षित यात्रा के लिए बिहार पुलिस ने सुरक्षित सफर नामक सुविधा का लोकार्पण किया है। सुरक्षित सफर सुविधा का लोकार्पण बिहार पुलिस के डीजीपी आलोक राज ने किया। फ़िलहाल यह सुविधा राज्य के छः जिलों पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा और बेगूसराय में शुरू की गई है। यह योजना 15 सितम्बर से पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी। इस सुविधा के तहत घर से निकलने वाली महिलाओं को पुलिस निःशुल्क गंतव्य तक पहुंचाएगी।

यह सुविधा खास कर महिलाओं के लिए प्रभावी होगी। इस सेवा का उद्देश्य महिलाओं के सुरक्षित यात्रा है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाएं बिहार पुलिस की डायल 112 पर कॉल करेंगी जिसके बाद पटना में स्थित ईआरएसएस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस सुविधा के अनुसार कॉल करने वाली महिला पुलिस को अपनी वर्तमान स्थिति बताएंगी उसके बाद उन्हें एक ईआरएसएस कोड प्राप्त होगा। फिर पुलिस कॉल करने वाले को हर लगातार फॉलो करेगी और हर 15 मिनट पर फोन कर यात्रा की जानकारी ली जाएगी।

कॉल करने वाले को अगर कहीं कोई संदेह होगा या परेशानी होगी तो उस स्थिति में नजदीकी डायल 112 की टीम पहुंच जाएगी और फिर फिर गंतव्य तक पहुंचाएगी साथ ही रास्ते में असुरक्षा के कारणों पर कार्रवाई भी करेगी। इस सेवा के लोकार्पण के दौरान डीजीपी आलोक राज ने लोगों से अपील की कि सुरक्षित यात्रा में अगर आपको कोई संदेह हो तो अवश्य कॉल कर इस सुविधा का लाभ लें लेकिन बेवजह कॉल कर परेशान न करें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      अब शिकायतकर्ता को Jaanch App से प्रगति की मिलेगी सीधी जानकारी, ट्रायल शुरू

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Hello Hello Hello

Hello

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...