महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का आगाज

पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से अभी थोड़ी देर पहले प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी एवं वायरलेस के एडीजी एनके आजाद ने मीडिया को संबोधित किया। साथ ही कई अहम जानकारी दी। महिलाओं के लिए बिहार पुलिस की नई सुविधा शुरू हो गई है। महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर सुविधा का आगाज हो गया है। डायल-112 के जरिए महिलाओं को सुविधा मिलेगी। हरियाणा और तेलंगाना के बाद बिहार तीसरा राज्य बना। पांच सितंबर से प्रमुख शहरों में सुरक्षित सफर सुविधा की शुरुआत होगी। 15 सितंबर से पूरे बिहार में सुविधा की शुरुआत होगी।

तकनीकी एवं वायरलेस के एडीजी एनके आजाद ने कहा कि डायल-112 को लेकर पब्लिक के क्षेत्र में की जाने वाली कार्य की लेकर सुरक्षित सफर सुविधा महिलाओं के लिए विशेष सेवा शुरू की जा रही है। महिलाओं को सुरक्षित यात्रा के लिए यह सुविधा भरोसा देगी। 24 घंटे और सातों दिन यह महिलाओं के लिए काम करेगा। देश का तीसरा राज्य बिहार है जो यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है। यात्रा में असुरक्षित महसूस करने पर महिला यात्री सुरक्षा की मांग 112 के माध्यम से कर सकती है।

फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले ही बिहार पुलिस राज्य के महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। अब प्रदेश की महिलाएं अपने घर से बाहर कहीं भी, कभी भी बिहार पुलिस की मदद से सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं। अपनी यात्रा के दौरान महिलाएं सीधे 112 पर कॉल कर 24X7 निःशुल्क सेवा प्राप्त कर सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगी।

यह भी देखें :

‘सुरक्षित सफर सुविधा’ की शुरुआत पांच सितंबर 2024 से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के छह जिले पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय एवं नालंदा में शुरू की जा रही है। 15 सितंबर 2024 से इस सेवा को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। बिहार पुलिस सप्ताह वर्ष 2024 में बिहार पुलिस के प्रत्येक पदाधिकारी/कर्मियों के द्वारा पांच प्रण लिए गए थे, जिसके अंतर्गत महिला अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार महोदय द्वारा ‘निडर नारी’ का कॉनसेप्ट दिया गया था। इसके तहत् राज्य भर में महिलाओं के साथ अगर कोई भी व्यक्ति किसी तरह के दुर्व्यवहार या अपराध को कारित करने का प्रयास करता है तो ऐसी स्थिति में तत्क्षण त्वरित कार्रवाई पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। सुरक्षित सफर सुविधा ‘निडर नारी’ के कॉनसेप्ट को पूर्ण रूप से लागू करने में अपनी अहम् भूमिका निभाएगा।

बिहार में अब तक डायल-112 के माध्यम से आपातकालीन पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस जैसी सेवाएं मिलती आ रही हैं। अब तकनीकी एजेन्सी के सहयोग से डायल-112 का विस्तार किया जा रहा है। डायल-112 सेवा में राज्य की महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ को जोड़ा गया है, जो पूरी तरह से निःशुल्क है। इस पूरे प्रोजेक्ट में C-DAC तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

महिलाओं की पूरी यात्रा के दौरान कॉन्टैक्ट में रहेगी बिहार पुलिस

यदि अपनी यात्रा के दौरान महिलाएं 112 पर कॉल कर इस सुविधा हेतु अनुरोध करती हैं, तब डायल-112 की टीम के द्वारा उनकी यात्रा को डिजिटली मॉनिटर किया जाएगा। गंतव्य स्थान पर पहुंचने तक नियमित अंतराल पर डायल-112 की टीम कॉल कर उक्त महिला की सुरक्षा का जायजा लेती रहेगी। अगर महिलाएं अपनी यात्रा के दौरान किसी तरह की चिन्ता व्यक्त करती हैं या फिर डायल-112 टीम द्वारा की जा रही कॉल का तत्क्षण उत्तर नहीं दे पाती हैं, तो डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) गाड़ी/थानों की गाड़ी की सहायता से उन तक तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी।

अपने गंतव्य स्थान पर सुरक्षित पहुंचने के पश्चात् उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि उनके फीडबैक के आधार पर इस सुविधा को और बेहतर किया जा सके। उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के अवसर पर महिलाओं का आवागमन बढ़ जाता है। पर्व-त्योहारों की खरीदारी को लेकर महिलाएं देर रात्रि तक यात्रा करती हैं। ऐसे में आगामी त्योहारों को देखते हुए बिहार पुलिस उससे पहले ही महिलाओं को ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ उपलब्ध करा रही खते ताकि वह अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस करने के साथ-साथ हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

यह भी पढ़े : NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...