रांची : रांची की मेयर और झारखंड प्रदेश भाजपा की विशेष कार्यसमिति सदस्य आशा लकड़ा को भाजपा ने राष्ट्रीय मंत्री के पद पर मनोनीत किया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के 5 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी है. इस मौके पर रांची नगर-निगम की मेयर आशा लाकड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है. न्यूज 22 स्कोप से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी से जो जिम्मेवारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक निभाएंगे. बता दें कि आशा लकड़ा अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ एसटी मोर्चा की प्रभारी हैं, और महानदी कोलफील्ड् की स्वतंत्र निदेशक भी हैं.
रिपोर्ट : करिश्मा/शहनवाज

















