महाकुंभ में ऐतिहासिक शनिवार को CM Yogi संग सपरिवार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगाई संगम में डुबकियां

प्रयागराज : महाकुंभ में ऐतिहासिक शनिवार को CM Yogi संग सपरिवार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगाई संगम में डुबकियां। महाकुंभ 2025 के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। तमाम आशंकाओं, हुए हादसों की सालने वाली कसक के साथ आयोजन संबंधी व्यवस्था आस्था के भरोसे ने नया रिकार्ड बनाया।

अनुमान से अधिक 60.02 करोड़ श्रद्धालुओं ने शनिवार 22 फरवरी की दोपहरी तक गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी तीर्थ में डुबकी लगा ली थी। यह संख्या सायं 4 बजते-बजते 60.42 करोड़ के पार चली गई।

इसी बीच आज के ऐतिहासिक शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यानि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सपरिवार संगम तीर्थ पहुंचे। उनका स्वागत यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ एवं उनकी कैबिनेट के सदस्य मंत्रियों ने किया। सभी संग में संगम तीर्थ में डुबकियां लगाईं।

इससे पहले इस ऐतिहासिक  शनिवार की सुबह तमिलनाडु के राज्यपाल RN Ravi भी संगम तीर्थ पहुंचे थे।

CM Yogi संग नड्डा ने खूब लगाईं डुबकियां…

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित महाकुंभनगर में संगम तीर्थ पर बने Floating VIP घाट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों पहुंचे। पारंपरिक पीली धोती वाले परिधान में भाजपा अध्यक्ष संगम तट पहले काफी देर तक संगम तट का मुआयना किया। फिर प्रवासी पक्षियों के कलरव  को करीब से देखा।

फिर VIP घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। यहां उनके स्वागत में गेरूआ धोती एवं गंजी पहने CM Yogi आदित्यनाथ पहले संगम त्रिवेणी की जलधारा में उतरे में तो साथ में पीछे-पीछे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी त्रिवेणी की जलधारा में उतरे।

फिर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहुंचते ही संगम स्नान के लिए वहां माहौल आपस में हल्का-फुल्का हो गया। CM Yogi से पूछकर एवं उनके बताए विधानों का पालन करते हुए जेपी नड्डा ने जलधारा का आचमन, पूजन करने के बाद झुकते हुए डुबकियां लगानी शुरू कीं।

संगम में सीएम योगी संग जेपी नड्डा
संगम में सीएम योगी संग जेपी नड्डा

दो-चार डुबकियों से बात नहीं बनी क्योंकि CM Yogi एक के बाद एक न जाने की कितनी डुबकियां लगाए जा रहे थे। वह थमे तो जेपी नड्डा उन्हें देर तक ताकते ही रहे फिर मुस्कुराते हुए खुद भी कई बार देर तक डुबकियां लगाते रहे।

फिर CM Yogi कैबिनेट के सदस्यों ने परंपरा अनुरूप संगम की जलधारा से एक-दूसरे को छीटों की बौछार कर संगम स्नान कराने की विधि शुरू की। इसमें जेपी नड्डा पहले तर और फिर उन्होंने भी CM Yogi को संगम जलधारा की छीटों का बौछार दिया।

फिर जेपी नड्डा के परिवारीजन एवं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी भी स्नान को पहुंचीं तो CM Yogi और सहयोगी मंत्रीगण जलधार से निकलकर परिधान बदलने को चले गए।

बाद में संगम तट पर CM Yogi संग जेपी नड्डा ने सपरिवार मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के संगम तीर्थ का विधिपूर्वक पूजन किया एवं उनका दुग्धाभिषेक किया।

संगम में तीसरे पहर सीएम योगी संग स्नान करते जेपी नड्डा
संगम में तीसरे पहर सीएम योगी संग स्नान करते जेपी नड्डा

तमिल राज्यपाल बोले – महाकुंभ सनातन की जीवंत अभिव्यक्ति

इससे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल RN Ravi शनिवार को महाकुंभ 2025 में स्नान कर इस महापर्व का हिस्सा बने। RN Ravi ने कहा कि- ‘…यह दिव्य और भव्य महाकुंभ सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति है, जो भारत की अखंडता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाता है।

…इस ऐतिहासिक पर्व में अब तक लगभग 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सुदृढ़ करता है। महाकुंभ में भाग लेकर मैंने तमिलनाडु के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की।

…भारत की आत्मा सनातन संस्कृति में बसती है। यह महाकुंभ उस अखंड सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है और हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों की याद दिलाती है।

…महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र है। 

…यह पर्व भारत की गहराई से जुड़ी आध्यात्मिक चेतना को प्रकट करता है, जहां करोड़ों लोग एक ही लक्ष्य ‘आत्मिक शुद्धि और विश्व कल्याण’ के लिए संगम तट पर एकत्र होते हैं।’

संगम में सूर्य को अर्घ्य देते सीएम योगी संग जेपी नड्डा
संगम में सूर्य को अर्घ्य देते सीएम योगी संग जेपी नड्डा

सायं 4 बजे तक पावन डुबकी लगाने की संख्या हुई 60.42 करोड़ पार

22 फरवरी को महाकुंभ के लिए ऐतिहासिक शनिवार को सायं 4 बजे तक बने रिकार्ड से भी आगे का नया रिकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक जहां 60.02 करोड़ 18 लाख के पार पहुंच चुकी थी, वह सायं 4 बजे तक और भी ज्यादा हो गई।

मेला प्रबंधन एवं यूपी सरकार की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, शनिवार सायं 4 बजे तक संगम त्रिवेणी तीर्थ में डुबकी लगा चुके श्रद्धालुओं की संख्या 60.42 करोड़ 11 लाख के पार पहुंच चुकी थी।

अभी भी महाकुंभ संपन्न होने में 4 दिन शेष है और बीते एक सप्ताह से रोजाना 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम स्नान का क्रम लगातार बना हुआ है।

इसे ही लेकर CM Yogi ने अहम सियासी बयान देकर विरोधियों पर बिना नाम लिए शनिवार को निशाना भी साधा है। CM Yogi ने कहा कि महाकुंभ ने विरोधियों का आईना दिखा दिया है और देश-दुनिया को यूपी की पोटेंशियल का लोहा मनवाया है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...