Chaibasa में पीएम मोदी ने खोल दिया योजनाओं का पिटारा, इसमे ये है खास…

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि झारखंड में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कल ही बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र में गोगो दीदी योजना का पूरे झारखंड में चर्चा है। झारखंड भाजपा ने 500 रुपए में गैस सिलिंडर और साल में दो सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है।

बीएड, नर्सिंग जैसे कोर्स फ्री में कराएगी सरकार

इसी के साथ आदिवासी बहनो को बीएड, नर्सिंग जैसे कोर्स फ्री में कराएगी ताकि आदिवासी बहने सशक्त और आत्मनिर्भर हो सके। आगे उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं के लिए पोषण किट और 21000 रुपए दिये जाएंगे इसके साथ ही महिलाओ को सशक्त बनाने की बात की है। महिलाओं के नाम पर पहली बार कोई संपत्ति होगी।

ये भी पढ़ें- Chaibasa : इंडिया गठबंधन के लोग आदिवासियों के आरक्षण को छीनकर अपने वोट बैंक को दे देगी-पीएम मोदी का बड़ा आरोप…

5 साल पहले जेएमएम और कांग्रेस ने कितनी सारी झूठे वादे किये थे पर वो पूरा हुआ क्या। इन्होंने झारखंड के नौजवानों को नौकरी तो नहीं दी। ऐसा कोई पेपर नहीं जो बीते 5 सालों में लीक नहीं हुआ। बीजेपी इन पेपर लीक के माफियाओं को लोगों को कड़ा सबक सिखाएगी। बीजेपी का ऐलान है 3 लाख नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी। हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाई। सरकार आने के दूसरे दिन ही बिना खर्ची बिना पर्ची 20 हजार लोगों को नौकरी मिल गई।

Chaibasa : युवा सारथी भत्ता के तौर पर युवाओं को 2000 रुपए दिये जाएंगे

आगे पीएम ने कहा कि जो आदिवासी युवा बिजनेस करना चाहते हैं उन्हें इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी और बैंक से बिजनेस लोन दिया जाएगा और भत्ता भी दिया जाएगा। युवा सारथी भत्ता के तौर पर युवाओं को 2000 रुपए दिये जाएंगे। कोचिंग के लिए और उच्च शिक्षा के लिए भी युवाओं को बहुत बड़ी मदद की जाएगी। गरीब का संघर्ष क्या होती है उसे मैने सामने से देखा है उसे जिया है। यहीं कारण है कि पिछले 10 सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आएं हैं। झारखंड में भी बीजेपी गरीबी दूर करने के लिए प्रयासरत है।

धान का एमएसपी बढ़ाकर 3100 रुपए किया जाएगा

एनडीए की सरकार आते ही हर घर पाइप से पानी पहुंचाने का काम करेगी। इसके साथ ही धान का एमएसपी बढ़ाकर 3100 रुपए करेगी। इसका फायदा सभी किसानो को होगा। यहां के आदिवासी वन उत्पादों को एनडीए की सरकार खरीदेगी। पंचायत के मुखियाओं को मिलने वाले भत्ते में भी बढ़ोतरी की जाएगी। पेसा कानून के तहत आदिवासियों और पंचायती राज को और भी सशक्त बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Chaibasa में अर्जुन मुंडा की दहाड़ कहा-बीजेपी की सरकार आते ही घुसपैठियो चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा…

कांग्रेस ने तो आदिवासियो को लंबे समय तक गरीब रखा है। भाजपा और एनडीए की नीति अलग है। जिनको कभी किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी पूजता है। देशभर में आदिवासी कल्याण से जुड़ी दो ऐतिहासिक योजना पर हम 1लाख करोड़ रुपए खर्च करने जा रहे हैं। पहली योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान वहीं पीएम जनमन अभियान। ये दोनों योजनाएं झारखंड से ही शुरुआत की गई थी।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत देश के 60 हजार आदिवासी गांवों का विकास किया जाएगा

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत देश के करीब 60 हजार आदिवासी गांवों का विकास किया जाएगा। इन गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्कूल, अस्पताल से लेकर मोबाईक नेटवर्क जैसी सारी आधुनिक सुविधाएं बनायी जाएगी। इसके साथ ही आदिवासी भाई बहनों के लिए ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर बनाए जाएंगे, होम स्टे बनाने के लिए मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Chaibasa में JMM पर जमकर बरसे पीएम मोदी-सत्ता सुख में जेएमएम को आदिवासियों का अपमान भी मंजूर है…

पीएम जनमन योजनाएं उन आदिवासी बच्चियों पर फोकस कर रहा है जो विकास में सबसे पीछे रह गई हैं। एनडीए का प्रयास है कि देश के हर नागरिक को आरोग्य सुविधाएं मिले इसके तहत ही देवघर में एम्स का निर्माण इसी उद्देश्य से किया गया लेकिन इंडिया गठबंधन के लोग इसमें रोड़ा बनने का काम कर रहे हैं। पीएम ने आगे जेएमएम पर हमला करते हुए कहा कि 5 साल पहले मैने चाईबासा में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया था पर जेएमएम की सरकार ने अभी तक काम को अटका कर रखा है।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img