Chaibasa : इंडिया गठबंधन के लोग आदिवासियों के आरक्षण को छीनकर अपने वोट बैंक को दे देगी-पीएम मोदी का बड़ा आरोप…

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा लक्ष्य है यहां के बच्चे डॉक्टर बन सके और लोगों की सेवा कर सके इसलिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा में पढ़ाई करने का विकल्प दिया गया है। झारखंड बीजेपी ने राज्य के 15 लाख बुजुर्गो को मुफ्त योजना देने का घोषणा किया है।

झारखंड की डेमोग्राफी को बदलने साजिश कर रही इंडिया गठबंधन-पीएम

आगे उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला करते हुए कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार में झारखंड की डेमोग्राफी को बदलने साजिश हो रही है। घुसपैठियों का समर्थक गठबंधन का ठप्पा बन गया है। घुसपैठिये इनके वोट बैंक बन गए हैं। इंडिया गठबंधन के लोग घुसपैठियों के संरक्षक हो गए हैं और ये उनके फर्जी कागज बनवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-Chaibasa में अर्जुन मुंडा की दहाड़ कहा-बीजेपी की सरकार आते ही घुसपैठियो चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा… 

इनके काम का संरक्षण कर रहे हैं। घुसपैठिये आदिवासी बेटियों को निशाने पर ले रहे हैं। झूठ और छल कपट के झांसे में लेकर इनसे शादी कर रहे हैं और उनकी जमीने हड़प रहे हैं और ये आपकी रोटी छीन रहे हैं बेटी भी छीन रहे हैं और आपकी माटी को हड़प रहे हैं। हमें मिलकर झारखंड की अस्मिता और पहचान को बचाना है।

Chaibasa : बीजेपी की सरकार लूटे गए जमीनो को वापस लेने के लिए कानून लाएगी

घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए हर कोशिश किया जाएगा। बीजेपी की सरकार फिर से लूटे गए जमीनो को वापस लेने के लिए कानून लाएगी। आदिवासी समाज को उनका हक दिलाने और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए ही बाबा भीमराव अंबेडकर ने आदिवासी आरक्षण की शुरुआत की थी। उस समय भी नेहरु जी ने आदिवासी आरक्षण का विरोध किया था। ये लोग हमेशा से आदिवासी आरक्षण के विरोधी रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  Chaibasa में JMM पर जमकर बरसे पीएम मोदी-सत्ता सुख में जेएमएम को आदिवासियों का अपमान भी मंजूर है… 

कांग्रेस हमेशा से ही आदिवासियों का अपमान किया है। ये लोग आदिवासियों के आरक्षण को छीनकर ये लोग अपने वोट बैंक को दे रहे देंगे। इन लोगों ने इसका और तरीका निकालते हुए बड़े स्कूल, कॉलेजो को अल्पसंख्यक घोषित कर रहे हैं और आदिवासियों, दलितो के आरक्षण छीनने का काम करेंगी। आप लोगों को कांग्रेस की इस साजिश से सावधान रहना है। यदि इन लोगों से बचना है तो बीजेपी को जिताना है।

 

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...

BELTRON CM Relief Fund: बेल्ट्रान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए...

BELTRON CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने...