झारखंड में योगी आदित्यनाथ ने उठाए भ्रष्टाचार के मुद्दे, भाजपा सरकार के विजन पर दिया जोर

हजारीबाग: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारीबाग के बड़कागांव में एनडीए की  विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के विजन, उपलब्धियां और झारखंड के विकास के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इस जनसभा में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों कोडरमा से डॉ. नीरा यादव और बरकट्ठा से अमित यादव के समर्थन में जनता से आशीर्वाद की अपील की।

1 111 22Scope News

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में झारखंड को प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध बताते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इन संसाधनों का उचित इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने राज्य में फैले भ्रष्टाचार और माफियाओं के प्रभाव का मुद्दा उठाया और कहा कि भाजपा, माफियाओं का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है, जैसा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर नीति के जरिए किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने हरियाणा के चुनावों में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए झारखंड में भी एक सशक्त सरकार की आवश्यकता पर बल दिया। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मोदी जी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का एजेंडा न केवल विकास, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और स्वाभिमान को भी बढ़ावा देता है।

3 13 22Scope News

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सुधार किए हैं। धारा 370 हटाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा ने कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान किया है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार सुरक्षा, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं की गारंटी देती है।

उन्होंने गरीबों के लिए मुफ्त राशन, पक्का मकान, और युवाओं के लिए रोजगार की योजनाओं का भी जिक्र किया। योगी ने बताया कि भाजपा सरकार आने पर हर महिला को हर महीने वित्तीय सहायता, स्नातक युवाओं को भत्ता, और जरूरतमंदों को घर बनाने के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध करवाने का संकल्प है।

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का उदाहरण देकर कहा कि भाजपा केवल विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान करती है। उन्होंने मथुरा और काशी में भी विकास कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया और जनता को वहां के दर्शनों का निमंत्रण भी दिया।

अंत में, योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील करते हुए भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ अपने संबोधन का समापन किया।

 

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...