विधानसभा चुनाव: कल झारखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, यहां-यहां करेंगे सभा

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वा और चाईबासा दो जगहों पर चुनावी सभा की। वहीं कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड आ रहे हैं। वे डोमचांच, बड़कागांव और जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कल सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे चुनावी सभा

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 5 नवंबर को कोडरमा जिले के डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं वे हजारीबाग जिले के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे जमशेदपुर के आम बागान ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड मामले में नया मोड़! एलबी सिंह की नीतीश कुमार...

पटना: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव LB सिंह ने मुज़फ़्फ़रपुर अस्पताल में लगी आग की घटना के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री...