रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बोलेरो ने मासूम समेत चार की ली जान, कई घायल

रामगढ़. जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना गोला थाना क्षेत्र में गोला-रजरप्पा मार्ग पिपराजारा गांव की है। यह हादसा तब हुआ, जब लोग सोहराय पर्व मना रहे थे।

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पिपराजारा गांव में सड़क किनारे सोहराय पर्व का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने कई लोगों को कुचल दिया है। इसमें मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच एंबुलेंस और पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि मरने वालों में डेढ़ वर्ष का एक बच्चा, छह वर्ष की एक बच्ची और दो महिला शामिल है।

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...