राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, कई घायल

Desk. खबर राजस्थान से है। प्रदेश के सीकर में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती किया गया है। वहीं इस घटना पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है।

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा

बताया जा रहा है कि सीकर में मंगलवार दोपहर एक सवारी बस पुलिया से टकरा गई। इससे 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि बस सालासर से आ रही थी और लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर एक पुलिया से टकरा गई। इससे यह हादसा हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।’

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...