भोलाबिगहा गांव में महादलितों से मिल मांझी ने दिलाया इंसाफ का भरोशा

Gaya- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बोधगया में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. पिछले दिनों भोला बिगहा गांव में गंगियाताड़ टोला में महादलितों के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी. इसमें 20 लोग घायल हो गए थें. इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी, जिसका पटना एम्स में इलाज चल रहा है. महिला की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

पीड़ित परिवारों ने मुखिया समर्थक दिलीप यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि गुरुवार की रात जीत के जश्न के दौरान महादलित टोला में घुसकर मारपीट की गई . जीतनराम मांझी ने पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया.

बता दें कि फिलहाल महिला की चिकित्सा पटना एम्स में का जा रही है. महिला जिन्दगी और मौत से जुझ रही है. जदयू सांसद विजय कुमार मांझी भी परिजनों से मुलकात की थी और इस  घटना की निंदा करते हुए आरोपियों का जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी.

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...