मांझी आवास पर आयोजित ब्राह्मण-दलित एकता भोज में ब्राह्मण संगठनों ने धक्के मार बाहर निकालने का लगाया आरोप

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पटना स्थित सरकारी आवास पर ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया है. मांझी के ब्राह्मण-दलित एकता भोज में हंगामा हो गया है. कुछ ब्राह्मण संगठनों का आरोप है कि उन्हें ब्राह्मण भोज से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर पहुंचे कुछ लोगों ने मांझी के बयान के विरोध में हंगामा किया. इसके बाद मांझी समर्थकों ने उन्‍हें खदेड़कर बाहर कर दिया. आवास परिसर के बाहर भी मांझी समर्थकों के साथ विरोध कर रहे लोगों की झड़प हुई. इसके बाद कुछ लोगों ने मीडिया के सामने बयान दिया कि मांझी समर्थकों ने भोज में बुलाकर अपमान किया है. उन्‍हें धक्‍के देकर आवास से बाहर निकाला गया है.

manjhi 4 22Scope News

इस बीच मांझी की पार्टी के प्रवक्‍ता दानिश रिजवान ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. इस पूरे घटनाक्रम के बीच मांझी ने आमंत्रित लोगों के साथ बैठकर चूड़ा-दही-गुड़ और सब्‍जी खाई. मांझी के सरकारी आवास पर सोमवार को दोपहर 12ः30 बजे ब्राह्मण-दलित एकता भोज का आयोजन किया गया था. पहले केवल पंडितों को ही भोज में शामिल होने का न्योता दिया गया था. शर्त थी कि जो मांस-मदिरा का सेवन ना करते हों और कभी चोरी, डकैती ना की हो वह शामिल हो सकते हैं. बाद में थोड़ा परिवर्तन किया गया है. दलितों को भी इसमें जोड़ा गया. इसके बाद भोज से पहले मीनू सामने आ गया था. चूड़ा-दही और तिलकुट के साथ बिना लहसुन-प्याज की सब्जी भोज में परोसी गई।

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर आयोजित भोज के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया था. भोज में आने वाले लोगों के लिए चनपटिया का चूड़ा, दही, गुड़ और गया के तिलकुट के साथ दिया गया. इसके अलावा आलू-मटर की सब्जी भी थी, जिसे बिना लहसुन-प्याज के बनाया गया था.

समाज को जोड़ने के लिए है भोज- दानिश

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि ब्राह्मण समाज के नाम पर संगठन चलाने वाले लोग कल तक प्रदर्शन कर यह कह रहे थे, मांझी के यहां भोजन करेंगे. अब जब उन्हें ब्राह्मण-दलित एकता भोज में बुलाया जा रहा है, तो लोगों से न जाने की अपील कर रहे हैं. यह भोज समाज को जोड़ने के लिए है. बता दें कि पटना में आज के इस ब्राह्मण दलित एकता महाभोज में बिना लहसुन प्याज वाली सब्जी बनाई गई है. इसके साथ ही चूड़ा, दही और गुड़ के साथ गया का तिलकुट भी शामिल है.

जेजेएमपी और टीपीसी में बढ़ा टकराव, एक दूसरे को बताया चोर-उच्चकों का संगठन

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...