दर्जनों मामलों के आरोपी और लाल वारंटी मिथिलेश यादव गिरफ्तार

मोकामा : मोकामा समेत कई थानों में दर्जनों मामलों के आरोपी और लाल वारंटी पूर्व प्रखंड प्रमुख मिथिलेश यादव को घोसवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू और अन्य अधिकारियों ने गोसाईं गांव में छापेमारी कर मिथिलेश यादव उर्फ मिट्ठू यादव को धर दबोच लिया। मिट्ठू यादव पर घोसवरी, मोकामा और एनटीपीसी समेत बिहार के अन्य थानों में दर्जनों संज्ञेय मामले दर्ज हैं। मोकामा थाना में दर्ज एक मामले में घोसवरी के पूर्व प्रखंड प्रमुख 20 वर्षों से फरार थे। इनके खिलाफ कोर्ट से लाल वारंट निर्गत था। मिथिलेश यादव घोसवरी के दो बार प्रखंड प्रमुख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अशोक महतो के साथ मिट्ठू यादव ने प्रचार अभियान में अहम भूमिका अदा की थी। चुनाव के बाद गिरफ्तार मिट्ठू यादव ने अपने पैत्रिक गांव छोड़ दिया था। छठ पूजा में घर आने की खबर पर घोसवरी पुलिस को यह सफलता मिली है।

यह भी पढ़े : भारी मात्रा में कच्ची व अर्धनिर्मित शराब पुलिस ने किया नष्ट

यह भी देखें :

विकास कुमार की रिपोर्ट

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...