राजद नेता संजय यादव ने दर्जनों समर्थकों के साथ ज्वाइन किया BJP

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। करीबन हर दिन एक पार्टी के नेता दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव के खास कहे जाने वाले राजकिशोर यादव का भांजा राजद नेता और पूर्व वार्ड पार्षद संजय यादव अपने समर्थकों के साथ रविवार को BJP में शामिल हो गए। भाजपा सांसद एवं पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने संजय यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें- BAGAHA में तेजस्वी की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए भाजपा नेता दीपक यादव, मिला टिकट

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनडीए चार सौ पार के नारे लगाए। संजय यादव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान रामकृपाल यादव ने कहा कि संजय यादव के पिताजी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं और उनका हमसे पुराना नाता रहा है। संजय यादव के भाजपा में आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी साथ ही उन्हें उचित सम्मान मिलेगा।

दानापुर से रजत कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP

BJP

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...