पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, शौचालय की टंकी में छुपाया था शव

कटिहार : आजमनगर थाना क्षेत्र के मंसूरिया गांव में शनिवार की देर रात पत्नी ने अपने पिता और भाइयों की मदद से पति की हत्या कर दी. इसके बाद शव को शौचालय की टंकी में छुपा दिया. ग्रामीण और पीड़ित परिवार ने घंटों खोजबीन के बाद रविवार की सुबह शव को शौचालय की टंकी में देखा गया. शव को देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. 30 वर्षीय मो. नाहिद अपने ससुराल आया था. उसकी पत्नी अपने भाई की शादी में मायके आई थी. शनिवार की रात 28 वर्षीय सवेरा खातून के साथ किसी बात को लेकर अनबन हुआ इसके बाद उसने घर वालों के साथ मिलकर पति नाहिद की हत्या कर दी.

मृतक नाहिद के पिता मोहम्मद शब्बीर आलम ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था जो राजमिस्त्री था. उसी की कमाई से घर चलता था. 15 साल पहले उन्होंने गझौट गांव के वार्ड नंबर-12 निवासी सवेरा खातून से शादी करवाई थी. नाहिद के तीन बच्चे हैं.

पुलिस ने इस मामले में तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है जबकि इस मामले में दस लोगों को आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मचा हुआ है. बारसोई अनुमंडल के डीएसपी प्रेमनाथ ने कहा कि पुलिस घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पत्नी को हिरासत में लिया है,जबकि मृतक के मां के बयान के आधार पर 10 लोगों को इस मामले में नामजद आरोपी बनाए गए हैं. आगे पूरे मामले पर जांच जारी है.

रिपोर्ट : श्याम

धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या

निरसा में चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, 80 गांवों...

धनबाद: निरसा में चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP) में लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण गोपालगंज को बेनागोरिया से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क का...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...

Jharkhand Medical Admission 2026: फर्जी दस्तावेज पर दाखिला रद्द, Verification के...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से कन्फर्म होगा। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर...