मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, जानिए क्या-क्या हुआ

रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने में सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों का सार्थक सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से राजनीतिक दल और कार्यकर्ता बगैर तथ्यात्मक आधार पर कोई गलत बयानबाजी नहीं करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक

उन्होंने कहा कि बगैर प्रमाणित आरोपों के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर अन्य दलों अथवा दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं की आलोचना से दूर रहेंगे। इसके अलावे किन्हीं नेताओं अथवा अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के किसी पहलू, जो सार्वजनिक गतिविधियों से संबंधित नहीं हो, उसकी आलोचना नहीं की जानी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार ने कहा कि मतदान के दिन वोटर टर्नआउट में गति प्रदान करने हेतु सभी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही चेन सिस्टम के तहत तीव्रता से मतदान कराने का भी प्रशिक्षण हर स्तर पर मतदान कर्मियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में सुबह 5:30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। अगर किसी कारण से प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट समय पर उपस्थित नहीं हो सके तो उनका 15 मिनट तक इंतजार करने के उपरांत पीठासीन पदाधिकारी द्वारा मॉक पोल की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अन्दर मतदान कर्मियों अथवा पोलिंग एजेंट को मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है। इसके साथ ही मतदान के क्रम में मतदाता भी इस बात का ध्यान रखें कि अपने मत की गोपनीयता को कायम रखने हेतु मतदान केंद्र के अन्दर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें न ही किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों के 200 मीटर के परिधि की मार्किंग की जानी है। इस परिधि के बाहर ही प्रतिनिधियों द्वारा उनके कैंप लगने हैं। इसके साथ ही इस कैंप में पार्टी अथवा प्रतिनिधि के झंडे अथवा किसी प्रकार के प्रतीक चिन्ह नहीं लगाने हैं। साथ ही इन कैंपों में किसी भी प्रकार के खाने पीने की व्यवस्था अथवा भीड़ लगाने की अनुमति नहीं है।

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery, जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...