विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, जानिए क्या हुआ

रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार एवं राज्य पुलिस नोडल ऑफिसर एवी होमकर ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्वाचन सदन से कई रेंज आईजी, डीआईजी, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित वर्चुअल बैठक की।

अधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सीआरपीएफ, पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों के लिए चुनाव के दौरान न्यूनतम सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं का आकलन कर लें। इसके साथ-साथ वलनरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों का आकलन करते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में गैर जमानतीय वारंट से संबंधित मामलों पर ससमय कानून सम्मत कार्रवाई कर लें।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पदाधिकारियों एवं कर्मियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया ससमय पूर्ण कर लें एवं आवश्यकतानुरूप सेक्टर ऑफिसर भी नियुक्त कर लें। उन्होंने कहा कि एसएसआर के क्रम में मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत आवेदनों को निष्पादन करना सुनिश्चित कर लें।

राज्य पुलिस नोडल ऑफिसर एवी होमकर ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के दौरान एमसीसी एवं सोशल मीडिया से संबंधित शत प्रतिशत मामलों का निपटान एक सप्ताह के अन्दर कर लें। इस अवसर पर मुख्यालय से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, डीआईजी इंद्रजीत महथा , डीआईजी धनंजय सिंह, ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, सिस्टम एनालिस्ट एसएन जमील आदि उपस्थित रहे।

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...