प्रधानमंत्री 13 नवंबर को दरभंगा एम्स का करेंगे भूमि पूजन

दरभंगा : बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवम्बर को करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारी की जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है। उसी कड़ी में बुधवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह व डायरेक्टर डॉक्टर माधवानंद कार, दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित जिला के तमाम आला अधिकारी के साथ शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

वहीं निरीक्षण के बाद बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 नवंबर को संभावित आगमन है। जिसको लेकर आज हम लोग दरभंगा पहुंचे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में जो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उच्च पथ का काम एनएच-I के द्वारा किया गया है। उसका लोकार्पण होना है। वर्षो से मिथिलांचल के लोग एम्स के लिए इंतजार कर रहे थे, उसका भूमि पूजन का कार्यक्रम है। उसी आलोक में पटना से सभी विभाग के अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर रहे है। निरीक्षण के दौरान कई बातों पर गौर किया है। जिनका चर्चा यहां के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कर कार्यक्रम को कैसे सफल बनाएंगे। इस पर हमलोग चर्चा करेंगे।

यह भी देखें :

बताते चले की बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंग जिला के शोभन बाईपास में 1261 करोड़ से होना है। केंद्र सरकार 25 अक्टूबर को इसके लिए ई टेंडर के माध्यम से निविदा भी निकाल दी गई है। बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड और डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी। एम्स निर्माण की जिम्मेदारी HSCC कंपनी को दिया गया। उसी का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 13 नवंबर को करने आ रहे है।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार व BCCI के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हुआ हस्ताक्षर

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img