Advertisment

चांदी व्यापारी हत्याकांड : पटना पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी

पटना : खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां बाकरगंज चांदी व्यापारी हत्याकांड में पटना पुलिस ने एक लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी शेरावत ने बताया कि बीते दिनों चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की हत्या में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम जितेंद्र कुमार है और वह उत्तर प्रदेश के मथुरा के चैत थाना का रहने वाला हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जितेंद्र ने खुलासा किया कि उसने ही उत्तर प्रदेश से दो शूटरों को सुपारी देकर हत्या करवाई है।

सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी शेरावत ने बताया कि भूषण पंडित और नीरज गौतम नामक दो शूटरों को उत्तर प्रदेश से इसी जितेंद्र के द्वारा पटना लाया गया था। जहां दो दिनों तक यह दोनों शूटर जितेंद्र के साथ पटना के सड़कों पर अपनी गाड़ियों में आराम करते रहे और इधर-उधर घूमते रहे। घटना वाले दिन जितेंद्र इन दोनों शूटरों को पटना के दानापुर स्टेशन पर छोड़ देते हैं और फिर यह दोनों शूटर अलग-अलग रास्ते से गंतव्य जगह पर पहुंचते हैं और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

यह भी देखें :

सिटी एसपी सेंट्रल ने साफ कहा कि दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है। लगातार उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि भूषण पंडित पर मथुरा में आठ कांड पहले से दर्ज है। वहीं नीरज गौतम पर मथुरा में ही 12 कांड दर्ज है। इन दोनों पर हत्या, लूट और फिरौती जैसे कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : AG कॉलोनी स्थित कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...