पटना : पिछले 20 अक्टूबर को पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना जंक्शन के समीप मीनाक्षी होटल में बिहार पुलिस के कांस्टेबल शोभा कुमारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपनी पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले गजेंद्र यादव को जहानाबाद में सरेंडर करने के बाद आज पुलिस उसे लेकर पटना पहुंची। पटना में घंटों पूछताछ के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।
पटना के सिटी एसपी मध्य वैभव शर्मा ने बताया कि अपनी पत्नी की हत्या करने के मकसद से आरोपी पति गजेंद्र ने दो अवैध कट्टे खरीदे थे। पटना पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच मनभेद चल रहे थे। गजेंद्र के कहने पर ही शोभा 19 अक्टूबर को मीनाक्षी होटल पहुंची थी। पटना पुलिस गजेंद्र को रिमांड पर लेगी और कई बिंदुओं पर उससे पूछताछ करेगी। पटना के सिटी एसपी ने कहां है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार सीट फाइल कर देगी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







