छठ घाट पर मासूम की डूबने से मौत, सीढ़ी बनाने के दौरान हुआ हादसा

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला घाट पर आज छठ घाट बनाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श नगर वार्ड संख्या-8 निवासी नंदकिशोर ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के ममेरे भाई राघव कुमार ने बताया कि आज चंदन अपने दोस्तों के साथ गौशाला के पीछे छठ घाट बनाने गया था। घाट बनाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने परिजन और प्रशासन को इसकी सूचना दी जिसके बाद तत्काल किशोर की खोजबीन शुरू की गई। लगभग एक घंटा के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया और उसे मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते हीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि चंदन तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। वह भाई में अकेला था। इधर, डूबने की सूचना मिलते हीं सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना के संबंध में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गौशाला घाट पर डूबने से एक किशोर की मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार ने बताया कि मृतक चंदन का परिवार काफी गरीब है। वह घर का इकलौता बेटा था। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द उसके परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़े : चांदी व्यापारी हत्याकांड : पटना पुलिस के गिरफ्त में एक आरोपी

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...