भद्र घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया

PATNA: भद्र घाट पर स्नान – पटना सिटी के अलामगंज थाना क्षेत्र में एक युवक गंगा नदी में डूब गया.

भद्र घाट पर गंगा स्नान के दौरान यह हादसा हुआ. परिजनों का

आरोप है कि बचाव के लिए ना तो NDRF की टीम पहुंची

और ना ही SDRF की टीम ने. परिजन के मुताबिक घाट पर स्नान के दौरान अचानक मनीष नहीं मिल रहा था.

जब खोजबीन की गई तब डूबने की जानकारी मिली. जिसकी सूचना देने के बावजूद भी पुलिस और

NDRF व SDRF की टीम मौके पर नही पहुँची. वहीँ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

हालांकि छठ पर को लेकर प्रशासन जहां गंगा घाटों की तैयारी में जुटा हुआ है वही गंगा घाट पर

एक युवक डूब गया जिसके बावजूद भी प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठाया.

बताया जाता है कि मनीष नामक युवक भद्र घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब गया है।

वही घंटो बाद पहुँची आलमगंज थाने की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद SDRF

की टीम मौके पर पहुँची थी लेकिन कुछ देर खोजबीन के बाद नदी थाना के तरफ चली गई

क्यों कि वहा भी किसी की डूबने की सूचना मिली थी.

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...