गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान युवक की डूबने से मौत

खगड़िया : महाशिवरात्रि के अवसर पर रुपौहली गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना परबत्ता नगर पंचायत के अंतर्गत हुई। मृतक युवक की पहचान कन्हैयाचक गांव के पंकज चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। अंशु कुमार अपने दोस्तों के साथ गंगा घाट पर स्नान कर रहा था।

डब्बा फेंककर एक-दूसरे को तैर कर लाने की चुनौती दे रहे थे युवक

दोस्तों ने बताया कि वे डब्बा फेंककर एक-दूसरे को तैर कर लाने की चुनौती दे रहे थे। अंशु कुमार ने भी डब्बा फेंका और उसे लाने के लिए तैरने लगा, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन असफल रहे। इसके बाद गांव में खबर दी गई, जहां से लोग जमा होकर आए, लेकिन किसी से भी उसे निकालना संभव नहीं हो सका। अंत में परबत्ता अंचल अधिकारी मोना गुप्ता को खबर दी गई। जिन्होंने स्थानीय गोताखोर को भेजा। एक घंटे की मशक्कत के बाद अंशु कुमार का शव बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि पर Patna में बड़ा हादसा, 3 लोग डूबे

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...