छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को दे रहे अर्ध्य, पटना के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

पटना : बिहार में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए राजधानी पटना के हर घाटों पर छठ व्रती डूबते हुए सूर्य का अर्ध्य दे रही हैं। हर घाटों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से हर घाटों पर जबरदस्त तैयारी की गई है। घाटों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गंगा नदी में हर तरफ बैरकेटिंग किया गया है। साथ ही वोट पर एनडीआरएफ की टीम हर घाट का मुआयना कर रही है। पटना की हर घाट पर दोपहर एक बजे से ही छठ व्रती पहुंचने लगे थे। न्यूज 22स्कोप की टीम सुबह से ही घाट का जायजा ले रही है। साथ ही छठ व्रती से बात भी कर रही है। बता दें चार दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। कल यानी आठ अक्टूबर को उगते हुए सूर्य का अर्ध्य देकर छठ व्रतियों छठ का समापन करेंगे।

आपको बता दें कि थोड़ी देर पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री विजेंद्र यादव दीघा के नासरीगंज घाट से लेकर विभिन्न घाटों पर छठ महापर्व के निमित्त संध्या अर्घ्य का जायजा ले रहे हैं। सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है।

Patna Chhath 3 22Scope News

यह भी पढ़े : छठ गीतों से गूंज रहा शहर, अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ रहे श्रद्धालु

यह भी देखें :

पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है लोक आस्था का महापर्व छठ

लोक आस्था का महापर्व पूरे धूमधाम से बिहार में मनाया जा रहा है। आज लोगों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। बताते चलें कि पटना के घाटों पर लगभग 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की भी तैनात किया गया है। ताकि छठ व्रती को किसी प्रकार की समस्या न हो। घाटों पर पर्याप्त मात्रा में लाइट की भी व्यवस्था किया गया है।

Patna Chhath 1 22Scope News
पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है लोक आस्था का महापर्व छठ

विवेक रंजन और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...