पटना : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरो पर है। पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा समेत जिला प्रशासन, विभाग के कई पदाधिकारी आज पटना के दीघा से बांस घाट तक घाटों का निरीक्षण किया। घाटों पर पैदल जाकर कमिश्नर और डीएम ने घाटों की स्थिति देखी। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने बताया कि 105 घाटों को चिन्हित किया गया है और घाटों को छठ व्रत होने लायक तैयार किया जा रहा है। घाटों पर चेंजिंग रूम, शौचालय और पार्किंग की सुविधा तमाम चीजों की भी व्यवस्था की जाएगी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







