असमाजिक तत्वों की घिनौनी करतूत, सूर्य मंदिर की मूर्ति खंडित होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

अलीगंज/जमुई : जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अबगिल्ला चौसा गांव स्थित सूर्य मंदिर में स्थापित मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

छठ महापर्व की तैयारियों पर असर

ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा के लिए मंदिर और घाटों पर विशेष सजावट की जा रही थी। ऐसी स्थिति में मंदिर की मूर्ति खंडित किए जाने से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मूर्ति और मंदिर की सजावट को तोड़ा गया है। इस घटना से श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है, क्योंकि इस मंदिर पर क्षेत्र के लगभग 253 गांवों के लोग छठ पर्व मनाने के लिए एकत्रित होते हैं।

प्रशासन से जांच की मांग

ग्रामीणों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। रवि कुमार और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सुबह 6 बजे ही पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी गयी थी, लेकिन प्रशासन के देर से पहुंचने पर लोगों में असंतोष और बढ़ गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे दोबारा से सड़क जाम करेंगे।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाना के पुलिस अधिकारी और जिला पुलिस की तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम द्वारा घटना स्थल से तकनीकी डाटा एकत्रित किया गया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

यह भी देखें :

स्थिति सामान्य, पुलिस द्वारा निगरानी जारी 

अभी घटनास्थल पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव, किसान को गोली मारकर हत्या

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन और...

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। JPSC पुनर्गठन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति और खनन नियमों से जुड़े प्रस्तावों पर...

NTA Exam Calendar 2027: JEE Main, UGC NET और CUET PG...

 NTA ने JEE Main 2027, UGC NET दिसंबर 2026, CSIR UGC NET और CUET PG 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। जानें...

Cyclone Alert: झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम,...

 Cyclone Alert के बीच झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची में बिजली विभाग अलर्ट, स्कूल...