बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव, किसान को गोली मारकर हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजापुर गांव की है। मृतक किसान की पहचान करोड़ गांव के वार्ड नंबर 16 के रहने वाले योगेश्वर महतो का पुत्र श्याम विनोद महतो के रूप में हुई है।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसान विनोद महतो अपने चक्की डेरा पर सोया हुआ था। तभी अपराधी डेरा पर से बुलाकर ले गया और उसे गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं इस हत्या की खबर लगते ही गांव के आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस और मंझौल डीएसपी नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : पत्नी से परेशान पति ने की आत्महत्या

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष...

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं।...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में...

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...