भूख हड़ताल में शामिल कर्मी की बिगड़ी तबीयत, बीजीएच में किया भर्ती

बोकारो : भूख हड़ताल पर बैठे मृत आश्रित कर्मचारियों की तबियत बिगड़ने लगी है. हड़ताली राजकुमार पाठक की देर रात हालत गम्भीर हो गई, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आश्रित संघ के नेता नीरज चौबे ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में हमलोग अब गर्म कपड़े भी नहीं पहनेंगे. उन्होंने कहा कि जब मरना ही है तो हमलोग भूखे रहने के बाद अब ठंड का सामना करेंगे. चौबे ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन जबतक नौकरी देने के वायदे के साथ-साथ तिथि निर्धारित नहीं करता है, तबतक आंदोलन वापसी के बारे में सोच भी नहीं सकते है.

बता दें कि आज सातवें दिन भी हड़ताल जारी है. रविवार की सुबह इन आंदोलनकारियों को आंदोलन स्थल से उठाकर कुमार मंगलम स्टेडियम में शिफ्ट किया गया था, जहां देर शाम तक उन आंदोलनकारियों को निजी मुचलके पर छोड़ने की बात बीडीओ चास ने कही थी. लेकिन जब बीडीओ पहुंचे तो आंदोलन में शामिल लोगों ने भोजन-पानी भी लेने से इंकार कर दिया. जिसके बाद बीडीओ बैरंग लौट आए. अब आंदोलनकारियों ने जान देने की धमकी दी है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी की मांग को लेकर रैयतों का भूख हड़ताल

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...