मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत समेत कई मंत्री पहुंचे

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम हेमंत समेत कई मंत्री पहुंचे, डॉक्टर निगरानी में।


रांची: झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत समेत कई मंत्री पहुंचे
मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत समेत कई मंत्री पहुंचे

 Key Highlights

  • मंत्री हफीजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ी

  • रांची के पारस अस्पताल में भर्ती

  • हाल ही में हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी

  • सीएम हेमंत सोरेन और कई मंत्री पहुंचे अस्पताल

  • डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य पर नजर


मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके अलावा मंत्री दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिरकी, संजय यादव और सुदीप कुमार सोनू सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे।

फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम हफीजुल हसन की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि अभी तक अस्पताल की ओर से आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। उनकी हालत को लेकर परिवार, समर्थक और राजनीतिक सहयोगी चिंतित हैं।

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...