लोकगायिका शारदा सिन्हा के घर पहुंचे जेपी नड्डा, दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिले

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार यानी सात नवंबर को एकदिवसीय दौरे पर बिहार की राजधानी पटना आए हुए थे। उन्होंने दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। वह राजेंद्र नगर स्थित लोक गायिका शारदा सिन्हा के आवास पहुंचे, इसके बाद दिवंगत गायिका की तस्वीर पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार को दिल्ली एम्स में हो गया था। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पहुंचे और उन्हें छठ पर्व की शुभकामना दी।

Nadda Chirag 22Scope News

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेरे आवास पर मेरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने बिहार दौरे के क्रम में गुरुवार की शाम भाजपा नेता और विधान पार्षद संजय मयूख के आवास भी पहुंचे।

Nadda Sanjay 22Scope News

यह भी देखें :

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गंगा तट पर पहुंचकर छठ घाटों का दौरा किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी नेताओं ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा व्रतियों को भगवान भास्कर को अर्घ्य देते देखा।

यह भी पढ़े : Breaking : थोड़ी देर पहले पटना पहुंचे नड्डा, छठ पर्व में होंगे शामिल

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...