‘शारदा सिन्हा के गानों से महापर्व छठ को मिली ग्लोबल पहचान, उनके निधन से सुना पड़ गया पर्व’

पटना : बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने पटना एयरपोर्ट पहुंचकर बिहार की मशहूर लोक गायिका और पदम भूषण स्व. शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत की स्वर कोकिला, भोजपुरी और मैथिली लोकगीतों को जन-जन तक पहुँचाने वाली शारदा सिन्हा के निधन से हम सभी अत्यंत दुखी है। यह बिहार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। शारदा अपने अमर गीतों के माध्यम से सभी के दिल में हमेशा बसी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा ने अपने अनमोल गीतों से लोक संस्कृति को समृद्ध किया और अपनी मधुर आवाज से लाखों दिलों को छुआ। उनके कारण ही महापर्व छठ को आज ग्लोबल पहचान मिली है। इस छठ महापर्व पर उनकी अनुपस्थिति गहरा खालीपन छोड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि छठी मईया उनकी दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

यह भी देखें :

बता दें कि बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। छठ पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। उनके शरीर को आज अंतिम दर्शन के लिए राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। वहीं, कल सुबह आठ बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़े : CM Nitish पहुंचे शारदा सिन्हा के आवास पर, पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...