छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा

छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा

पटना : बिहार चुनाव के बीच छठ की तैयारियों में बिहारवासी मस्त है। हर तरफ माहौल भक्तिमय बना है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर प्रवासियों की लौटती भीड़ दिख रही है। वहीं बाजार भी छठ की तैयारियों को लेकर सज चुका है। ऐसे में दूर कहीं बजते छठ गीतों से सहज ही स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की याद ताजा हो जाती है।

DIARCH Group 22Scope News

शारदा सिन्हा के गीतों से छठ की पहचान

जी हां, छठ हो और शारदा सिन्हा की चर्चा ना हो यह तो बेईमानी होगी। यूं कहें कि शारदा सिन्हा के छठ गीतों के बिना छठ की दमक ही फीकी लगती है। बिहार के बाहर देश विदेशों में छठ की पहचान में शारदा सिन्हा के गीतों की अहम भूमिका रही है।

ssab 22Scope News

भोजपुरी, मैथिली के अलावा बॉलीवुड में छोड़ी अमिट छाप

केलवा के पात पर, बहंगी लचकत जाए, पटना के घाट पर जैसे अनेक गीतों के अलावा हिंदी सिनेमा में ‘काहे तोसे सजना’ (मैंने प्यार किया), ‘तार बिजली के जैसे’ (गैंग्स ऑफ वासेपुर-2) जैसी गीतों के माध्यम से उन्होंने कला प्रेमियों के बीच अमिट छाप छोड़ी है। जिसकी भरपाई अब शायद संभव नहीं है।

शारदा सिन्हा का जीवन परिचय

बिहारे के सुपौल जिले के भूमिहार परिवार में जन्मी शारदा सिन्हा की बेगूसराय जिले सिहमा में हुई थी। अपनी कला के माध्यम से पद्मश्री, पद्म भूषणपद्म विभूषण जैसे अनेक सम्मान पाने वाली शारदा सिन्हा असमय ही कैंसर जैसी घातक बीमारी के कारण काल के गाल समा गई। यह बिहार सहित देश विदेश के कला प्रेमियों के लिए एक झटका के समान है। अब पर्व त्योंहारों में बजते गीतों के बहाने ही उनकी याद को सहेजना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पढ़े :    वसूला जा रहा मनमाना किराया : रांची से पटना जानेवालों से वसूला जा रहा मनमाना किराया, बस ऑपरेटरों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...