चिराग ने छठ गीतों की महान गायिका शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

पटना : दिल्ली से आज पटना लौटे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान छठ गीतों की प्रसिद्ध गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शारदा सिन्हा के योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि उनका स्थान कोई नहीं भर सकता। इसके साथ ही चिराग ने बिहार के उपचुनाव और झारखंड में एनडीए की जीत का भरोसा जताया, साथ ही कनाडा में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की।

चिराग पासवान ने छठ गीतों को जन-जन तक पहुंचाने वाली महान गायिका स्व. शारदा सिन्हा के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह संयोग ही है कि जिन्होंने छठ के गीतों को दुनिया के हर घर तक पहुंचाया, उनका निधन उसी दिन हुआ जिस दिन छठ की शुरुआत हुई। यह एक ऐसा स्थान है जो कभी कोई और नहीं भर सकता। मेरे और उनके बीच पुराना रिश्ता रहा है, कुछ दिन पहले ही अस्पताल में उनसे मुलाकात भी हुई थी। यह उनके परिवार के लिए कठिन समय है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

यह भी देखें :

इसके अलावा चिराग पासवान ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे। बिहार के उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत निश्चित है और वे स्वयं चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। कनाडा में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा कि कनाडा सरकार की खालिस्तान समर्थक सोच और हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को रोकने में असफलता निंदनीय है। भारत इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आरके सिन्हा का सीएम नीतीश द्वारा पैर छूने के विवाद पर बोलते हुए चिराग ने इसे सम्मान का प्रतीक बताया और इसे गलत दृष्टिकोण से देखने पर नाराजगी जताई।

यह भी पढ़े : राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार की स्वर कोकिला

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...