कनाडाई पीएम ने किया कबूल – कनाडा में खालिस्तान के कई समर्थक

डिजीटल डेस्क : कनाडाई पीएम ने किया कबूल – कनाडा में खालिस्तान के कई समर्थक। भारत और कनाडा के बीच जारी तनातनी के बीच पहली बार कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कबूला है कि कनाडा में खालिस्तानी समर्थक रहते हैं।

कनाडा के पार्लियामेंट हिल में दिवाली समारोह के दौरान अपने संबोधन में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की मौजूदगी को स्वीकार किया, लेकिन लगे हाथ यह तुरंत ही अपनी बात में जोड़ दिया कि वे सभी सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

ट्रूडो बोले – कनाडा में हैं पीएम मोदी की सरकार के भी समर्थक

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने यह बात कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की मौजूदगी में कही। इसीलिए इसे काफी अहम बताया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि इसी तरह कनाडा में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के समर्थक हैं, लेकिन वे सभी हिंदू कनाडाई लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

पिछले साल सितंबर में ट्रूडो की ओर से निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गया है और ये कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

कनाडाई पीएम
कनाडाई पीएम

चंद दिनों पहले कनाडा के मंदिर में घुसकर किया गया था हिंदुओं पर हमला…

इस हफ्ते की शुरुआत में कुछ प्रदर्शनकारी कनाडा के ब्रैम्पटन में एक मंदिर में घुस गए थे जिनमें से कुछ खालिस्तानी झंडे लहरा रहे थे। उन प्रदर्शनकारियों ने मंदिर में मौजूद भक्तों से मारपीट भी की थी। उस घटना की वायर हुए वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था।

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुए वीडियो में प्रदर्शनकारियों को मंदिर परिसर के बाहर भक्तों पर हमला करते हुए देखा गया। उसके बाद हिंदू समुदाय ने कनाडा में कई विरोध प्रदर्शन किए थे।

उस घटना की प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि हर कनाडाई को शांतिपूर्वक अपने धर्म का पालन करने का कनाडा में अधिकार है।

उस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत गहरी चिंता में है।

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...