चैनपुर में अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर. थाना क्षेत्र के जनावल पंचायत अंतर्गत केडेंग में अधेड़ सुनील टोप्पो की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुनील टोप्पो की हत्या टांगी से की गई थी।

Ad 3 22Scope News

मामले में चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनपुर थाना में मृतक की पत्नी ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जांच टीम का गठन कर छानबीन शुरू की गई थी। इसी क्रम में पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ शुरू की, जिसमें एक की भूमिका संदिग्ध लगने पर उससे कड़ी पूछताछ की गयी। इस दौरान विजय बड़ा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर लिया गया है।

Ad 2 22Scope News

उन्होंने आगे बताया कि हत्या पूर्व में मामूली विवाद के कारण हुई थी। कुछ दिन पहले मृतक और आरोपी में कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर विजय बड़ा ने सुनील टोप्पो की टांगी से हत्या कर दी थी। छापामारी दल में मुख्य रूप से चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललीत मीणा, पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार करमाली, थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसआई दिनेश कुमार, अशोक कुमार, एएसआई नंद किशोर कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे।

Ad 1 22Scope News

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...