3 Decimal जमीन के विवाद में मारपीट में दो महिला जख्मी

बांका: बांका में जमीनी विवाद में मारपीट में दो महिला जख्मी हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज किया गया। घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गढैल गांव की है जहां शनिवार को दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। वाद विवाद मारपीट में बदल गया जिसमें दो महिलाऐं जख्मी हो गई। घायलों की पहचान गंगापुर गढैल गांव निवासी सुखदेव मंडल की पत्नी पार्वती देवी और विष्णु मंडल की पत्नी भागो देवी के रूप में की गई।

मामले में परिजनों ने बताया कि पड़ोसी सुदा शंकर सिंह, गोपेश सिंह और दिवाकर सिंह से पिछले कुछ वर्षों से तीन डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को अचानक वे लोग जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट का स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया जो आसपास के क्षेत्र में वायरल हो रहा है। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया साथ ही आरोपियों के विरुद्ध अमरपुर थाना में आवेदन दे कर शिकायत भी की है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     जेब में रखा Mobile हुआ ब्लास्ट, चार घायल

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Decimal Decimal

Decimal

Jharkhand High Court New Judges: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं...

Dhanbad Ranjay Singh Murder Case Verdict: रंजय सिंह हत्याकांड में नौ...

Dhanbad Ranjay Singh Murder Case Verdict: धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में करीब नौ वर्षों तक चली सुनवाई के बाद शनिवार को अदालत...

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...