पैतृक संपत्ति के बंटबारा के दौरान चचेरे भाई ने गोली मारकर किया जख्मी, भागलपुर रेफर

बांका : अमरपुर थाना क्षेत्र के रायपोखर नंदलालपट्टी गांव में गुरुवार की संध्या पैतृक संपत्ति के बंटबारा को लेकर विवाद में चचेरे भाई ने गोली मारकर दिया। जख्मी अमरेश कुमार सिंह के गले में गोली लगी है। मौके से परिजन ने ओटो से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

जख्मी युवक की मां माया देवी को भी कुदाल से हमलाकर जख्मी कर दिया है। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। जख्मी माया देवी ने बताया कि गोतिया सचिंद्र सिंह से पैतृक जमीन के बंटवारा को लेकर अमीन आया हुआ था। जमीन की मापी की जा रही थी। वह आंगन में चुल्हा पर भूंजा भूज रही थी। और अमरेश उसके करीब ही बरामदे में बैठा था। इसी दौरान तीनों भाई सत्यनारायण सिंह, जयराम सिंह व निजवा सिंह सहित तीन-चार अज्ञात अपराधी बरामदे में आकर उसके पुत्र अमरेश को गला में गोली मार दिया। कहा कि इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड अनिल सिंह है। सभी अपराधी दहशत फैलाने के लिए लगभग आधा दर्जन राउंड गोली फायर किया। जब वह पुत्र को बचाने गई तो कुदाल से हमलाकर जख्मी कर दिया। बताया कि घटना के बाद सभी अपराधी रायपोखर की ओर भाग गए।

घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।घटना की सूचना मिलने के बाद दारोगा सतीश कुमार सिंह एवं बबलू कुमार पुलिस बल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां घटना के बारें में जख्मी एवं स्वजनों से बयान कलमबद्ध किया। वहीं सूचना मिलने के बाद गांव से भी काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गये। जिससे अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जख्मी अमरेश कुमार सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए डा. राय बहादुर ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि जख्मी माया देवी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आया है। घटना के आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : बांका में डाका, लाखों की चोरी, चोर गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...