हेमंत सोरेन ने शिल्पी नेहा तिर्की के लिए मांगा वोट, बोला- ‘भाजपा से रहें सतर्क’

रांची. विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। आज हेमंत सोरेन ने मांडर विधानसभा सीट से कांग्रस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के लिए चुनाव प्रचार किया और उनके पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि यहां इंडिया ब्लॉक की जीत हो रही है। साथ ही उन्होंने चुनावी प्रचार के दौरान बीजेपी पर भी हमला बोला।

हेमंत सोरेन ने शिल्पी नेहा तिर्की के लिए की चुनावी सभा

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें झारखंड विरोधी भाजपा से सतर्क रहना है। यह बहरूपिया बन कर सिर्फ समाज को तोड़ने का प्रयास करते हैं। आज मांडर विधानसभा की जनता का यह उत्साह भी बता रहा है कि उनका प्यार और आशीर्वाद है INDIA गठबंधन के साथ है।

बड़कागांव में बीजेपी पर गरजी कल्पना सोरेन

वहीं कल्पना सोरेन ने बड़कागांव की कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के लिए आज चुनावी सभा की और उनके लिए जनता से वोट मांगा। इस दौरान कल्पना सोरेन ने दावा किया किया बड़कागांव में इंडिया ब्लॉक की जीत होगी। बड़कागांवकी बेटी की जीत होगी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा का फर्जी बुलडोजर नहीं, INDIA गठबंधन के विकास की गाड़ी दौड़ेगी।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...