Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 22 साल बाद हराया

डिजीटल डेस्क : पाकिस्तान ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 22 साल बाद हराया। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने नए कप्तान मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर इतिहास रच दिया है। पिछली बार पाकिस्तान ने 22 साल पहले वर्ष 2002 में ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे सीरीज जीती थी।

रविवार को पाकिस्तान की टीम ने पर्थ में खेले जा रहे आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मोहम्मद रिजवान की टीम ने 26.5 ओवर में ही चेज कर दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैचों की इस वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

पर्थ की तेज पिच पर नहीं चले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, पाकिस्तानियों ने रौंदा

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पर्थ में हुए आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। फिर पिछले दो मैचों की तरह एक बार फिर पर्थ की तेज पिच पर उनके गेंदबाजों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने शुरू से ही झटके देने शुरू किए, जिसका सिलसिला अंत तक जारी रहा।

हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइन अप को पूरी तरह उखाड़ कर रख दिया। शाहीन और नसीम ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं हारिस रऊफ ने 7 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इन तीनों की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की टीम ने 31.5 ओवरों में ही ऑस्ट्रेलिया को 140 रनों पर ढेर कर दिया।

पर्थ में पाकिस्तानी बल्लेबाज अयूब का भी खूब चला बल्ला।
पर्थ में पाकिस्तानी बल्लेबाज अयूब का भी खूब चला बल्ला।

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाजों ने की मजबूत शुरूआत, गेंदबाजों की धुनाई…

उसके बाद रही सही कसर बल्लेबाजों ने पूरी कर दी। पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और सैम अय्यूब ने 84 रन की मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, इसके बाद दोनों ओपनर सिर्फ 1 रन के अंतराल पर आउट हो गए।

शफीक ने 37 और सैम ने 42 रन की पारी खेली। उसके बाद बाबर आजम ने 28 रन और कप्तान रिजवान ने 30 रन की पारी खेलकर मुकाबले को 26.5 ओवर में आसानी से अपने नाम कर लिया।

पर्थ में दिखा पाकिस्तानी गेंदबाजों की जलवा।
पर्थ में दिखा पाकिस्तानी गेंदबाजों की जलवा।

हारिस रऊफ प्लेयर ऑफ द मैच के साथ बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

हारिस रऊफ को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 11 विकेट हासिल किए, जिसके लिए वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।

बता दें कि घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को हराने के बाद पाकिस्तान की टीम के हौसले बुलंद थे। उसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसके जीतने की कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। मेलबर्न में हारकर सीरीज में पिछड़ने के बाद खुद पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने कह दिया था कि एक मैच जीतना भी बड़ी बात होगी।

लेकिन इसके बाद टीम के नए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टीम की वापसी कराई। एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंद दिया था।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले 163 रन ढेर किया। फिर 9 विकेट रहते 26.3 ओवर में लक्ष्य को चेज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी की। उसके बाद पर्थ में भी बुरी तरह हराकर 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज पर कब्जा किया।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 11 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 11 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...