राजधानी रांची समेत झारखंड में तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची: झारखंड में इस समय तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राज्य के मध्य और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में तापमान में और कमी आने की संभावना है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में तापमान में गिरावट को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अलर्ट जारी किया है।

Best GPS in Jharkhand

इस समय राज्य का सबसे कम तापमान गढ़वा में 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची और आसपास के क्षेत्रों में अब सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है, जबकि ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड का अहसास भी बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आगामी तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। विशेष रूप से 11 और 12 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध की स्थिति बन सकती है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...