झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी, ठंड और गर्मी का असर बढ़ा

रांची: झारखंड में एक बार फिर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में कनकनी बढ़ने लगी है। अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। गुमला का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के 19 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इससे सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग रांची का अनुमान है कि 30 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस दौरान सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने के साथ दिन में आंशिक बादल भी रहने की संभावना है।

तापमान के इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ठंड-गर्मी के प्रभाव से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। डॉक्टरों और मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को इस बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।

झारखंड के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं, डाल्टनगंज में यह 30.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में स्थिरता आने की उम्मीद है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का प्रकोप अभी भी जारी रहेगा।

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...