Minister रत्नेश सदा ने किया दावा ‘बिहार उपचुनाव में एनडीए की होगी जीत, तेजस्वी…’

पटना: बिहार विधानसभा उप चुनाव में सभी चारों सीटों पर राजद नेता तेजस्वी यादव के जीत के दावे पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि वे हवा में बोल रहे हैं। उन्हें पता है कि उनकी क्या स्थिति है फिर भी वे बोल रहे हैं। जब उप चुनाव में इतना बोल रहे हैं तो समझ जाइये आम चुनाव में क्या करेंगे। वहीं गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में ओसामा शहाब के एक कार्यक्रम में एक युवक की पिटाई मामले में मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि राजद की सभी सीटों पर हार तय है और बेलागंज सीट पर तो पहले से ही तय हो गया है कि राजद वहाँ हारेगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में लालू यादव के चुनाव के लिए जाने के मामले में मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि सभी दलों की आजादी है कि वे अपने दल और अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करें। लालू यादव तो अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो फिर इसमें क्या बात हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरा को लेकर मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि बिलकुल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं और वे बिहार में एम्स के साथ ही कई सौगात भी देने जा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। आपने कल देखा होगा झारखंड में उनकी रैली में लोगों की भीड़ कितनी उमड़ी थी। झारखंड की जनता वर्तमान सरकार में त्राहिमाम कर रही है। इस बार झारखंड में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  पहले Education Minister अबुल कलाम आजाद को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, स्मृति स्मारक का किया लोकार्पण

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Minister Minister Minister

Minister

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...