मंत्री रत्नेश ने कहा- निकालें विरोध मार्च, अपने 15 साल के शासनकाल को कर लें याद

पटना : 20 जुलाई को महागठबंधन के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकालने वाले सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने निशाना साधा है। रत्नेश सदा ने कहा कि जो विरोध मार्च निकाल रहे हैं वह अपने 15 साल के शासनकाल को पलट कर देख लें। सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल में अगर घटना होती है तो अपराधी पर तुरंत कार्रवाई होती और वह जेल के भीतर भेजे जाते हैं। तेजस्वी यादव द्वारा बेबस और लाचार मुख्यमंत्री बताने पर मंत्री ने करारा हमला बोला।

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि नीतीश कुमार के कारण ही वह उपमुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार ने साथ छोड़ दिया तो तेजस्वी रोड पर चले आए। तेजस्वी यादव का इकबाल बिहार में खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार जो थे वह आज भी और आगे भी रहेंगे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर बढ़ेगी और सभी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।जगदानंद सिंह के सवाल पर भड़कते हुए मंत्री ने कहा कि 2005 के पहले लूट, अपहरण, भ्रष्टाचार, डकैती और गुंडागर्दी का काल था।

बीजेपी के विधायक ललन पासवान के बयान पर मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि उनका कोई ठिकाना नहीं रहता ।है कभी इस घर कभी उस घर जाते रहते हैं। ललन पासवान अभी नीतीश कुमार के राज्य को देख ही नहीं है वह जानते भी नहीं है। बीमा भारती पर हमला करते हुए रत्नेश सदा ने कहा कि वह छोड़कर गई राजद में तो उनका क्या हालत हुआ वह आप लोगों ने देख लिया है। बीमा भारती एमपी बनने चली थी चुनाव में जमानत जब्त हो गया। विधानसभा में भी जीरो पर आउट हो गई। सीएम नीतीश कुमार बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हम भी अपने विभाग का समीक्षा करते रहते हैं। बिहार में कोई अपराध नहीं बढ़ा है। 2005 से पहले से क्राइम का ग्राफ और आज का देखकर तुलना कर लिजिए।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण ने कहा- बिहार को मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा व स्पेशल पैकेज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में...

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक...