भाकपा माले नेता ददन पासवान को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

आरा : तरारी ब्‍लॉक के बिहटा में भाकपा माले के नेता ददन पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी है. गोली लगने से ददन पासवान की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है वर्चस्‍व को लेकर पिछले कई वर्षों से चली आ रही जंग में यह जानलेवा हमला हुआ है. बता दें कि बिहटा में अपराधियों ने ददन पासवान पर हमला बोल दिया. गोली से घायल ददन पासवान को आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया. करीब दो साल पहले ददन पासवान के चाचा झरी पासवान की हत्‍या कर दी गई थी. इसका बदला लेने के लिए दूसरे गुट के एक व्‍यक्ति की भी हत्‍या हो गई थी. बता दें कि ददन पासवान और उनके विरोधियों के बीच लंबे समय से वर्चस्‍व की जंग चल रही है. अस्‍पताल में ददन पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल में जुटी है.

रिपोर्ट : शक्ति सिंह

इधर पुलिस करवाती रही दारुबंदी, उधर अपराधियों ने तीन दिन में कर डाला तीन मर्डर

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...