Holi 2026 Market Update: रांची में Chicken और Mutton की थोक मांग तेज, कीमतों में उछाल

होली से पहले रांची में मुर्गा-मटन की रिकॉर्ड बिक्री। बॉयलर 130 रुपये थोक, मटन 800 रुपये किलो तक। त्योहार के दिन दाम और बढ़ने के आसार।


Holi 2026 Market Update रांची: रांची में होली के उत्साह के बीच राजधानी के मांस-मछली बाजारों में सोमवार को जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। त्योहार से पहले थोक कारोबारियों और खुदरा दुकानदारों के यहां मुर्गा और मटन की मांग अचानक बढ़ गयी है। कारोबारियों के अनुसार इस बार होली से पहले रिकॉर्ड स्तर पर थोक बिक्री हुई है, जिससे बाजार में रौनक लौट आयी है।


Key Highlights:

  1. होली से पहले रांची में मुर्गे की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर।

  2. बॉयलर मुर्गा 130 रुपये किलो तक थोक में बिका।

  3. सोनाली और देसी मुर्गे के दाम 600 रुपये किलो तक पहुंचे।

  4. मटन के लिए एडवांस बुकिंग, भाव 800 रुपये किलो तक।

  5. होली के दिन कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना।


Holi 2026 Market Update: थोक बाजार में मुर्गे की रिकॉर्ड बिक्री

बाजार में एक से सवा किलो वजन का बॉयलर मुर्गा थोक में 123 से 130 रुपये प्रति किलो बिका। खुदरा बाजार में इसकी कीमत 145 से 150 रुपये किलो तक पहुंच गयी है।
सोनाली मुर्गा थोक में 270 से 300 रुपये किलो और खुदरा में 300 से 350 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है।
देसी मुर्गे की मांग भी कम नहीं है। थोक बाजार में इसका भाव 520 रुपये किलो रहा, जबकि खुदरा में 550 से 600 रुपये किलो तक कीमत चुकानी पड़ रही है।

Holi 2026 Market Update: मटन के लिए एडवांस बुकिंग

होली के दिन मटन की मांग को देखते हुए कई दुकानों पर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गयी है। बुधवार को मुख्य रूप से मटन की बिक्री होगी। सोमवार को मटन खस्सी का भाव 750 से 800 रुपये प्रति किलो रहा। कारोबारियों का कहना है कि त्योहार के दिन कीमतों में और उछाल आ सकता है।

Holi 2026 Market Update: त्योहार से बाजार में बढ़ी रौनक

त्योहार के अवसर पर लोगों की खरीदारी बढ़ने से बाजारों में चहल-पहल साफ नजर आयी। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। व्यापारियों के मुताबिक होली के पहले दिन की तुलना में इस बार बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है।

Bihar SLBC Meeting: कृषि ऋण और जीविका समूहों को बढ़ावा देने...

Bihar SLBC Meeting, पटना: राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति यानी एसएलबीसी की 98वीं बैठक मंगलवार को पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित की गई। बैठक में...

Bihar Solar Scheme 2026: मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना 2026 का शुभारंभ,...

Bihar Solar Scheme 2026: बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना, 2026 का शुभारंभ मंगलवार...

Santali Cinema National Film Award: संताली सिनेमा ने रचा इतिहास, रवि...

Santali Cinema National Film Award, जमशेदपुर: संताली सिनेमा और झारखंड के लिए मंगलवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहा। संताली लघु फिल्म ‘आंगेन’ के...