PM के बिहार दौरा पर विपक्ष ने उठाया सवाल, तो भाजपा ने कहा ‘हम दिन नहीं देखते बल्कि….’

पटना: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर बिहार में राजनीति अपने चरम पर है। एक तरफ जहां राजद दावा कर रही है कि वह चारों सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराएगी तो वही सत्तारूढ़ एनडीए भी अपनी जीत का दम्भ भर रहा है। इधर इस बीच PM 13 नवंबर को नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का उद्घाटन करने बिहार आ रहे हैं। बता दें कि उसी दिन बिहार के चारों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान भी होना है। प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है।

एक तरफ जहां राजद दावा कर रही है कि वह चारों सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराएगी तो वही सत्तारूढ़ एनडीए भी अपनी जीत का दम्भ भर रहा है। महागठबंधन के सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 तारीख को एम्स की आधारशिला रखने को लेकर जमकर एनडीए पर हमलावर है।

खोखले प्रचार में विश्वास करते हैं पीएम

राजद विधायक रणविजय साहू ने प्रधानमंत्री के 13 तारीख को दरभंगा आगमन और एम्स की आधारशिला रखने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे प्रचार और खोखले प्रचार में विश्वास करते हैं।‌ बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं और उन्हें लग रहा है कि मेरे आने से उपचुनाव में एनडीए को फायदा हो जाए उनका बस यही मकसद रहा होगा। इसलिए दरभंगा एम्स की आधारशिला रखने 13 तारीख को आ रहे हैं। लेकिन बिहार की आवाम समाजवादी और बुद्धिजीवी है। बिहार की अवाम ने यह फैसला ले लिया है कि ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’।‌

इसलिए इनका कोई भी दाल अब गलने वाला नहीं है, आपको याद होगा। 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितनी ताकत लगाई थी मगर भारतीय जनता ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मैंडेट दिया था।‌ इसलिए बिहार की जनता महान है और जनता तय करती है।

साजिश है मतदान के दिन पीएम का बिहार दौरा

वहीं कांग्रेस भी इस राजनीतिक मुद्दे को हाथ से नहीं जाने देना चाहती। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा कि यह जानबूझकर बीजेपी वालों की सोची समझी साजिश है, जिससे कि वोटरों को मेनूप्लेट किया जा सके।‌ यह सभी को मालूम है कि बिहार में 13 तारीख को बाय इलेक्शन की वोटिंग होने वाली है तो ठीक उसी दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में एम्स के शिलान्यास की आधारशिला कैसे रख सकते हैं।

यह सोची समझी साजिश है और इलेक्शन कमीशन को इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्शन लेना चाहिए। जब मुझे पता चल सकता है तब फिर देश के कोने-कोने के लोगों को भी यह बात पता चल गई होगी। पता नहीं चुनाव आयोग सोई हुई है या फिर पता नहीं क्या बात है?

हमारा लक्ष्य विकास, दिन नहीं देखते

13 नवंबर को प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को लेकर विपक्ष के हमले पर अब भाजपा ने भी पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज सिंह ने कहा कि विपक्ष हताश हो चुका है, मानसिक अवसाद की दौड़ से गुजर रहा है। उन्हें पता है कि विधानसभा उप चुनाव का रिजल्ट क्या होने वाला है। विपक्ष आज रंगा सियार बनकर घूम रहा है। इसलिए विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 नवंबर के बिहार आगमन को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। एनडीए विकास के लिए किसी दिन का इंतजार नहीं करती। एनडीए की नीति में ही विकास है इसलिए एनडीए का मतलब विकास और सिर्फ विकास है।

राजद हो या कांग्रेस या फिर उनके गठबंधन के अन्य दल के नेता उनके शब्दकोश में विकास तो है ही नहीं। उनके शब्दकोश में अपराध है, भ्रष्टाचार है, सामाजिक ध्रुवीकरण है। जाति के नाम पर बांटना है, धर्म के नाम पर बांटना है। एनडीए सिर्फ विकास करना जानती है, चाहे उस दिन विधानसभा का चुनाव हो और वह तारीख 13 तारीख को या फिर 14 तारीख।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन से वाकई बिहार विधानसभा की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इसका असर दिखता है या नहीं, यह तो समय ही बताएगा।‌‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM क्यों खामोश हैं? पीएम के लगातार दो बिहार दौरा पर राजद ने पूछा सवाल..

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
PM PM PM PM PM PM PM PM PM v

PM

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...