11 दिनों में दूसरी बार बिहार आयेंगे PM, विपक्ष ने कहा ‘बिहार में ही रहें लेकिन…’

पटना: बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है और विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक दल जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई है। इसके साथ ही सभी पार्टियों के केंद्रीय नेता भी लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी 11 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निमंत्रण पर बिहार आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर आ रहे हैं PM

4 मई को PM नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बीते 24 अप्रैल को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे आग्रह किया था कि वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन करें।

मुख्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार कर PM नरेंद्र मोदी 4 मई को बिहार आ रहे हैं। इस दौरान मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव के राज्य के जनता से 5 वर्ष मौका दिए जाने के बयान पर कहा कि 15 वर्षों तक बिहार की जनता ने उनके माता पिता के हाथों में बिहार की बागडोर सौंपी थी लेकिन बिहार का क्या हाल हुआ सब जान रहे हैं।

Goal 6 22Scope News

PM बिहार में ही रहें लेकिन नहीं होगा फायदा

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विपक्षी दल हमलावर बनी हुई है। मामले में कांग्रेस और राजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कई सवाल उठा रही है। मामले में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री एक बार नहीं बल्कि हजार बार आयें, या बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री भले ही बिहार में आ कर रहें लेकिन कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यदि सबसे अधिक अहमियत चुनाव लड़ कर जीतना ही है लेकिन इस बार वे बिहार में हार जायेंगे। राजेश राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरा पर भी हमला किया और कहा कि प्रधानमंत्री के लिए चुनावी सभा कितनी महत्वपूर्ण है यह इससे साफ हो जाता है कि पहलगाम हमला के बाद देश में मातम और आक्रोश था लेकिन वे मधुबनी में आ कर चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

PM के मन में बिहार प्रेम नहीं सत्ता प्रेम है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राजद भी हमलावर बनी हुई है। राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में चुनाव है तो प्रधानमंत्री बार बार बिहार आयेंगे। उन्हें एक बात समझ लेनी चाहिए कि इस बार बिहार की जनता उन्हें मौका नहीं देने जा रही है। इसके पहले भी PM पंचायती राज मंत्रालय के कार्यक्रम में बिहार आये थे। उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार सरकार के नेता पंचायत प्रतिनिधियों को धमका कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ले कर गये थे। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से कोई भी फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि उनके अंदर बिहार के प्रति कोई प्रेम नहीं है बल्कि सत्ता मोह है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  MLA पहुंचे तो मस्जिद से अनाउंस कर जमा कर ली भीड़ फिर…, एक गिरफ्तार…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img