Commercial Advertisment

बेलागंज में गरजे लालू, कहा- BJP को मूली की तरह उखाड़ फेंकेंगे

गया : बिहार में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव का आज प्रचार का आखिरी दिन है। सत्ता पक्ष और विपक्ष पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। इसी बीच आज यानी 11 नवंबर को गया जिले के बेलागंज में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी, केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। कल यानी 10 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी के प्रचार के लिए चतरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।

आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो अपने पुराने जमाने की तरह लय में दिखे और जोशीले अंदाज में बेलागंज में लालू यादव ने अपने पुराने तेवर दिखाए। मंच से उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भाजपा को मूली की तरह उखाड़ कर फेंक देना है। लालू यादव ने जनता को एकजुट रहने का आह्वान किया और पुरानी लोकगीत शैली में कहा कि लागल-लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता घुमा द। इस गीत के माध्यम से लालू ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन ताकतों को अब कोलकाता भेजना है। लालू का यह अंदाज देखने लायक था। गीत के बाद वह खुद हंस पड़े और दर्शकों ने भी ठहाके लगाए।

यह भी देखें :

हालांकि, भाषण के दौरान उन्हें खांसी भी आ गई पर रुकने का नाम नहीं लिया। करीब चार मिनट के भाषण में उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जनता को राजद प्रत्याशी को जिताने की अपील की। लालू यादव ने कहा कि जब हम सक्रिय और स्वस्थ थे तो भाजपा को बिहार में टिकने नहीं दिया। अब आपको भी वहीं करना है। लालू यादव का यह भाषण उनके समर्थकों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं था। जिसमें जोश, लोक-गीत और उनका अनोखा अंदाज सब कुछ था।

यह भी पढ़े : मुकेश ने कहा- केंद्र में तानाशाही सरकार, जिसे जनता से कोई लेना-देना नहीं

आशीष कुमार की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...